Pratinidhi Times Desk: संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री द्वारा ‘राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया गया। इस संशोधन विधेयक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान को और अधिक मजबूती देना है।
इस विधेयक में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अनादर या इसके गायन में जानबूझकर व्यवधान डालने को दंडनीय अपराध की श्रेणी में लाने के कड़े कानूनी प्रावधान प्रस्तावित किए गए हैं। बिल के पटल पर रखे जाने के बाद इस पर उच्च सदन में विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्षी सांसदों ने कानून के कुछ प्रावधानों पर अपने सुझाव दिए हैं, जिन्हें प्रवर समिति के पास भेजने की मांग की जा रही है।

